constable who created ruckus in police line after drinking alcohol has been dismissed

यूपी पुलिस
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


आगरा शहर में जुलाई में शराब ठेकों के बाहर नशेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाया था। इस दौरान नशे में धुत मिले सिपाही गौरव सिंह ने अभद्रता और हंगामा किया। इस मामले में जांच में दोषी पाए जाने के बाद सिपाही को डीसीपी मुख्यालय रवि कुमार की रिपोर्ट के बाद बर्खास्त किया गया है। 

अभी मैनपुरी में तैनात है सिपाही

सिपाही गौरव सिंह वर्तमान में मैनपुरी में तैनात है। घटना 25 जुलाई 2019 की रात की है। कांस्टेबल गौरव सिंह तब आगरा पुलिस लाइन में तैनात था। वह अभियान के दौैरान नशे में धुत मिला था। मेडिकल में नशे की पुष्टि हुई थी। 34 पुलिस एक्ट में उसका चालान किया गया था। सिपाही के खिलाफ 14(1) के तहत विभागीय कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया। 

ये भी पढ़ें –  यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने किया पत्नी के प्रेमी का अपहरण, छोड़ने के लिए रखी ऐसी शर्त; पुलिस को भी माननी पड़ी

जांच में पाया गया दोषी

तत्कालीन एसपी देहात पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने विभागीय कार्रवाई में सिपाही गौरव सिंह को दोषी पाया था। इसके बाद फाइल निर्णय के लिए डीसीपी मुख्यालय रवि कुमार के समक्ष पेश की गई थी। उन्होंने गौरव सिंह को सेवा से हटाए जाने के आदेश पारित किए। आदेश की प्रति मैनपुरी भेजी गई थी। सिपाही की बर्खास्तगी की जानकारी आगरा पुलिस को भी दी गई है। 

ये भी पढ़ें –  अनिल विश्नोई गिरफ्तार: पुलिस से बचने के लिए छिपाई पहचान, हरियाणा के हिसार से हुआ गिरफ्तार

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *