9th class student dies in class room of school in Lucknow, apprehension of death due to heart attack

छात्र आतिफ का फाइल फोटो और उसके परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) अलीगंज में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कक्षा नौ के छात्र आतिफ सिद्दीकी (14) की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गिरकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 

पोस्टमार्टम के बाद छात्र का हृदय व विसरा जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। छात्र के पेट पर काला निशान भी मिला है। सीएमएस के प्रवक्ता ऋषि खन्ना का कहना है कि आतिफ केमिस्ट्री की क्लास के दौरान अचानक बेहोश हो गया। 

स्कूल के टीचर व नर्स कार से उसे पास के आरुशी मेडिकल सेंटर ले गए। उसके पिता को भी फोन से जानकारी दे दी गई। वह भी आरुशी मेडिकल सेंटर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे को सीपीआर दिया, लेकिन होश नहीं आया। 

डॉक्टर ने हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए उसे लारी कार्डियोलॉजी रेफर किया। ऑक्सीजन सपोर्ट पर एंबुलेंस से लारी कार्डियोलॉजी ले जाया गया। लारी के प्रवक्ता डॉ. अक्षय प्रधान ने बताया कि बच्चे की इमरजेंसी में पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *