
राजधानी लखनऊ में ब्रिटिश कालीन पक्का पुल (लाल पुल) के समीप दोनों तरफ बंधों के बीच सेतु निर्माण विभाग ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा शामिल हुए। पक्का पुल पर कई महीनों से भारी वाहनों का यातायात बंद है। सिर्फ दो पहिया वाहन ही निकलते हैं। ठीक बगल में इस पुल का नया निर्माण किया जा रहा है।