
{“_id”:”68fc710236d08e8c4f04cf18″,”slug”:”video-video-pata-na-patana-ka-mata-ka-ghata-utaraaapasa-vavatha-ka-bta-samana-aaii-2025-10-25″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Video : पति ने पत्नी को मौत के घाटा उतारा…आपसी विवाद की बात सामने आई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

नवाबगंज के कोल्हमपुर बाजार में शुक्रवार की रात आरती (36) की पति गुनीराम ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस जांच की बात कह रही है। गुनीराम का घर चौराहे पर है।
वह घर के सामने फल बेचता था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर वार कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार करने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी पति वहां से चला गया। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हो सकी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।