Doctor Suicide after murder his wife and children in raebareli Why was incident carried out

Doctor Suicide after murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



रायबरेली के आरेडिका में तैनात डॉ. अरुण और उनकी पत्नी, दो बच्चों की मौत की गुत्थी अब भी अनसुलझी है। सवाल इस बात का है कि 13 साल बाद यह सब कैसे हो गया। शांत स्वभाव और मरीजों के लिए भगवान कहे जाने वाले डॉ. अरुण ने आखिर ऐसी क्रूरता क्यों की। पुलिस का दावा है कि दंपती में मनमुटाव चल रहा था। 

चिकित्सक डिप्रेशन का शिकार थे। इसी वजह से घटना हुई, लेकिन सवाल इस बात है कि दंपती में मनमुटाव किसलिए था। वहीं ससुराल पक्ष भी घटना को लेकर कुछ नहीं बता पा रहा है। उसका यही कहना है कि सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। इस घटना ने आरेडिका की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में हुई घटना ने सभी को झकझोर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर की मौत की वजह हैंगिंग और पत्नी, दो बच्चों की मौत की वजह हत्या आई है। वर्ष 2008 में डॉक्टर की शादी हुई थी। शादी के एक दशक से ज्यादा समय बात भी किसी तरह कोई बात नहीं थी। 

हंसते खेलते परिवार में गमों का ऐसा पहाड़ टूट पड़ेगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। घटना के बाद से यही बात कही जा रही है कि डॉक्टर डिप्रेशन का शिकार था। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि मृतक चिकित्सक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *