पशु तस्करी में वांछित 54 आरोपियों के खिलाफ वाराणसी परिक्षेत्र की पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। सबसे अधिक चंदौली के 50 आरोपी पिछले एक साल से वांछित हैं। गाजीपुर से चार आरोपी छह महीने से वांछित है। विभिन्न जिलों में इन आरोपियों पर दर्ज प्राथमिकी के अलावा गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है।
डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने बताया कि 54 आरोपियों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। चार आरोपी गाजीपुर से वांछित हैं। जबकि 50 आरोपी चंदौली पुलिस की रिकॉर्ड से वांछित हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संबंधित जिले से भी पुलिस संपर्क कर रही हैं।
अपील है कि इन आरोपियों के बारे में कोई भी सूचना या जानकारी है तो पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर या फिर व्हाट्सएप चैटबॉट 7839860411 पर सूचना दे सकते हैं। गाजीपुर से वांछित में नंदगंज थाना क्षेत्र के आंकुशपुर निवासी धर्मराज बिंद, सैदपुर के मदारीपुर निवासी विशाल राम, भांवरकोल थाना क्षेत्र के तरका निवासी राजकुमार बारी उर्फ गुड्डू और मच्छटी गांव निवासी फिरोज अहमद है।
