VIDEO: पारा में नवरात्रि जागरण के दौरान डीजे पर बवाल, पथराव में तीन युवक घायल

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के सदरौना कांशीराम कॉलोनी में बुधवार देर रात नवरात्रि जागरण के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो नशे में धुत युवकों ने ज्योति लेकर जा रहे भक्तों पर ईंट-पत्थर चला दिए। इस हमले में तीन युवक मामूली रूप से घायल हो गए।

कांशीराम कॉलोनी निवासी अंशु गौतम के मुताबिक रात 9 बजे फिनिक्स मॉल के पीछे स्थित ज्वाला माता मंदिर से ज्योति लेकर भक्तों के साथ जागरण स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सदरौना के पास पहले से मौजूद दो युवकों ने डीजे पर बज रहे गानों का विरोध किया। जब भक्तों ने आपत्ति जताई तो युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी और थोड़ी ही देर में पथराव कर दिया। पथराव में अक्षय पाल,अंशु गौतम और सत्यम पाल घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने ज्योति लेकर जा रहे भक्तों को सुरक्षित जागरण स्थल तक पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है और तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवरात्रि के चलते इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *