इटावा। मथुरा में होने वाली उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने के लिए गुरुवार रात ही छात्रों के मथुरा जाने का सिलसिला शुरू हो गया। रात करीब आठ बजे आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ आगरा तक जाने वाली अन्य ट्रेनें फुल होकर गईं। वहीं, बस स्टैंड पर भी देर रात से सुबह तक बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे।

इटावा से 18379 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जो 28 व 29 अक्तूबर को दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक पहली पाली व शाम तीन बजे से पांच बजे तक दूसरी पाली में होगी। मथुरा तक इटावा से कोई सीधी ट्रेन न होने की वजह से इटावा डिपो की 35 रोडवेज बसें लगाईं गईं हैं। परीक्षार्थियों को लाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रोडवेज ने कानपुर से मथुरा मार्ग तथा इटावा से आगरा और मथुरा जाने वाली बसों को परीक्षा के लिए लगाया गया है। दिल्ली जाने वाली इटावा व सैफई डिपो की बसों को भी मथुरा भेजा जाएगा। बसों के फेरे बढ़ाकर चलाने का दावा किया है। शाम चार बजे से ही बसें खड़ी कर दी गई थीं। हालांकि रात में छात्रों की भीड़ उमड़ी। आधी रात तक बस स्टैंड पर छात्रों का हुजूम उमड़ता रहा। वहीं, जिन छात्रों की शनिवार को परीक्षा वह आज रवाना होेंगे।

एक बस पर दो चालक, एक परिचालक रहेंगे

रोडवेज के अधिकारियों ने आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए छात्रों के लिए लगाई गईं बसों में दो चालकों की तैनाती की है। एक चालक बस को ले जाएगा, जबकि दूसरा चालक बस को वापस लाएगा। वहीं परिचालक एक की ही तैनाती रहेगी। ऐसे में रात में चलने वाली बसों के चालकों को राहत मिल सकेगी। वहीं रोडवेज इस आवाजाही से खुद को घाटे से राहत मिलने की उम्मीद भी कर रही है।

इंटरसिटी समेत आगरा और टूंडला वाली ट्रेनें भी रहीं फुल

रात करीब आठ बजे इटावा स्टेशन पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस पीछे से ही खचाखच भरी आई। इनमें से ज्यादातर पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रहे। स्टेशन पर भी ट्रेन का इंतजार करने वालों में परीक्षार्थियों की संख्या रही। ट्रेन आते ही उतरने वाले सामान्य यात्रियों और चढ़ने के लिए आपाधापी मची। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ और रेलवे के अन्य अधिकारी भी तैनात रहे।

वर्जन

परीक्षार्थियों को बसों को लेकर कोई परेशानी न हो, इसके लिए कार्यशाला में बसों की कमियों को दूर कराया। चालकों व परिचालकों की ड्यूटी लगाई। बस अड्डे पर साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दे चुके हैं कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न होने पाएं। -डीएम सक्सेना, एआरएम इटावा डिपो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *