Landlady is alive but shown dead during investigation DCP City orders investigation

जगदीशपुरा थाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने एक विवेचना में खेल कर दिया। जिंदा मकान मालकिन को विवेचना में मृत दर्शा दिया। इससे मकान पर अवैध कब्जेदार काबिज हैं। आवास विकास परिषद की टीम भी मकान खाली नहीं करा सकी है। अब मामला डीसीपी सिटी सूरज राय के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश किए हैं।

सेक्टर 12ए में 162 वर्ग मीटर का एक मकान है। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता ने थाना जगदीशपुरा में केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि राजकुमार ने मकान पर कब्जा किया है। मकान का आवंटन खंदारी के आजाद नगर निवासी राजेश कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी संगीता गुप्ता के नाम पर किया गया।

ये भी पढ़ें – जनकपुरी महोत्सव 2023: आज निकलेगी राम बरात, संजय प्लेस में प्रवेश नहीं कर सकेंगे वाहन; इन मार्गों पर न जाएं

बोलीं, मैं शिक्षिका हूं…

मामले में विवेचना विवेचक वीर सिंह ने की। आरोपी राजकुमार के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। मगर, इसमें लिखा कि संगीता गुप्ता की मृत्यु हो गई है। इस बात की जानकारी संगीता और उनके पति को हुई तो वह पुलिस आयुक्त के पास गए। संगीता ने कहा कि वह शिक्षिका हैं। गलत विवेचना कर आरोपपत्र दाखिल किया गया है। बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली है। पुलिस आयुक्त ने एसीपी लोहामंडी को जांच के आदेश किए हैं। पूर्व में प्रशासन की टीम मकान खाली कराने गई थी लेकिन बिना खाली कराए लौट आई थी।

ये भी पढ़ें – आगरा: स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल; 4 गिरफ्तार

जांच कराई जा रही

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। विवेचना में दरोगा की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आवास विकास परिषद की ओर से प्रपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तो कब्जा मुक्त कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *