
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में लूट का आरोपी रविवार की सुबह ट्रांस यमुना थाने में हिरासत से भाग निकला। वह मथुरा के फरह थाने का वांछित भी था, जबकि ट्रांस यमुना में बैटरी चोरी के मामले में पुलिस उसे पकड़कर लाई थी। डीसीपी सिटी ने बताया कि फरार अभियुक्त सलमान की तलाश की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।
फरह का रहने वाला है आरोपी
फरह का रहने वाला सलमान लूट के कई मुकदमों में वांछित चल रहा है। फरह पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कालिंदी विहार क्षेत्र में गैंग के तीन-चार साथियों के साथ रह रहा है। फरह पुलिस की सूचना पर ट्रांस यमुना थाने की पुलिस ने रात करीब दो बजे सलमान को पकड़ा था। उसे थाने लाया गया। शातिर ने शौचालय जाने का बहाना बनाया। गार्ड उसे शौचालय ले गया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में उसे तलाश किया मगर वह नहीं मिला।
ये भी पढ़ें – Gandhi Jayanti 2023: यहां पांच बार आए थे महात्मा गांधी, हर आवाज पर साथ खड़ा रहा आगरा
जांंच में जुटी पुलिस
एसओ ने घटना से अधिकारियों को अवगत कराया। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसीपी छत्ता आरके सिंह को प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। सुबह के समय किसकी ड्यूटी थी। किसकी लापरवाही से आरोपी फरार हुआ। यह जांच में पता चलेगा। दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें – Agra: लाइनमैन ही निकला ट्रांसफार्मर चोर, भागते समय ग्रामीणों ने देख लिया; मुकदमा दर्ज
