प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली इलाके में पुलिस हिरासत में एक युवक अर्जुन उर्फ शैलेश की मौत मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता लल्लूराम की शिकायत पर पट्टी कोतवाली में हत्या का केस दर्ज किया गया है।

.

लल्लूराम ने अपनी शिकायत में प्रेमिका के पिता संतोष दुबे, उसके भाई अनीष दुबे और कुछ अज्ञात पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में पट्टी कोतवाली के कई अधिवक्ताओं ने थाने के गेट पर ताला लगा दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

लल्लूराम ने बताया कि उनके बेटे अर्जुन का गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। उनके मुताबिक, लड़की के घर से जाने के बाद उसके परिजनों की शिकायत पर एक केस दर्ज हुआ था। बाद में लड़की के बयान के आधार पर इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी।

वकीलों ने हंगामा कर कोतवाली के गेट पर ताला लगा दिया।

वकीलों ने हंगामा कर कोतवाली के गेट पर ताला लगा दिया।

वकीलों ने पूरे थाने को सस्पेंड करने की मांग की।

वकीलों ने पूरे थाने को सस्पेंड करने की मांग की।

युवक का शव घर पर रखा है, परिवार के लोग हंगामा कर रहे हैं।

युवक का शव घर पर रखा है, परिवार के लोग हंगामा कर रहे हैं।

पिता ने आरोप लगाया कि इसके बाद लड़की के पिता और भाई ने उनके बेटे को जातिसूचक शब्द कहे और धमकी दी। 16 सितंबर को लड़की फिर घर से चली गई। इसके बाद अर्जुन के खिलाफ दोबारा केस दर्ज कराया गया। लल्लूराम के अनुसार, पट्टी पुलिस उनके बेटे को दिल्ली से लेकर आई थी। इसके बाद अर्जुन पुलिस हिरासत में था।

शिकायत में कहा गया है कि 21 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे गांव के प्रधान ने लल्लूराम को बताया कि उनके बेटे की पट्टी कोतवाली में मौत हो गई है। इसके बाद पिता ने पुलिस और लड़की के परिजनों की मिलीभगत से बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया।

मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को पुलिस ने घर से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया।

मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को पुलिस ने घर से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया।

इधर, मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को पुलिस ने घर से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया। पट्टी के सपा विधायक राम सिंह पटेल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी समेत कई सपा पदाधिकारी मौजूद हैं। पुलिस द्वारा रोके जाने पर सपाइयों ने मामले में पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाया।

सपा नेताओं का कहना है कि वे मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेने और उनका पक्ष जानने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। मौके पर पुलिस और सपा नेताओं के बीच बातचीत जारी है।



Source link

अभी अभी की खबरें