आगरा के थाना खंदौली के यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को कंबल में लपेटकर फेंके गए महोबा की सोनाली के शव के मामले में पुलिस ने महिला के साथ लिव इन में रहने वाले प्रेमी सनी, उसकी मां रंजना और मां के प्रेमी प्रदीप को जेल भेजा है। मामले में मृतका की बहन भारती ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूछताछ में सामने आया है कि सनी शार्ट फिल्मों में काम दिलाने के बहाने युवतियों को जाल में फंसाकर देहव्यापार करवाता था। दूसरी युवती से दोस्ती का विरोध करने पर उसने सोनाली की हत्या कर दी थी।
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य कुमार ने बताया कि शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नाले में महिला का कंबल में लिपटा शव मिला था। मृतका की एक आंख बंद थी और चेहरे पर चोट और गंदगी थी। पुलिस की साइबर सर्विलांस टीम ने फोटो को एआई की मदद से सही किया और मेटा को भेजकर उसकी प्रोफाइल की जानकारी मांगी। महिला के बारे में पता किया गया। महिला की शिनाख्त महोबा के पनवाड़ी निवासी सोनाली के रूप में हुई।
Trending Videos
2 of 6
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी हुई कि वह 2021 में पहले मूल रूप से कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर निवासी सनी के साथ दिल्ली चली गई थी। वहां तीन वर्ष तक शालीमार बाग क्षेत्र में रही। वर्तमान में बुराड़ी में किराये के घर में रह रही थी। सनी खुद को शार्ट फिल्म बनाने वाला बताता था और युवतियों को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर जाल में फंसाता था और देहव्यापार करवाता था।
3 of 6
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होटलों में ऑनडिमांड लडकियां भेजता था और ग्राहकों को अपने घर पर भी बुलाता था। इस कारण उससे मकान मालिक घर भी खाली करवा चुके थे। देहव्यापार के दौरान उसकी एक महिला से दोस्ती हो गई। उस महिला का खर्च भी उसे उठाना पड़ रहा था। उसने खर्च कम कराने के लिए सोनाली पर भी देह व्यापार करने के लिए दबाव बना रहा था।
4 of 6
काला टेप जिसे बांधी गई लाश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली के मना करने पर दोनों में झगड़े होने लगे थे। 4 फरवरी की रात फ्लैट में उसका सोनाली से विवाद हुआ तो उसने गुस्से में रस्सी से गला दबाकर सोनाली की हत्या कर दी। इसके बाद अपनी मां और मां के प्रेमी को हत्या के बारे में बताया। मां रंजना ने शव को कंबल में लपेट कर चारों ओर से टेप लगाया। सनी दोस्त से थार कार लेकर आया और उससे शव को फेंककर चला गया।
5 of 6
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्त से करा दी थी मां की दोस्ती
आरोपी सनी का चरित्र ठीक नहीं था। उसने अपने साथ काम करने वाले खुद से 3 वर्ष बड़े मित्र पनवाड़ी के वजनापुरा कस्बा निवासी प्रदीप की मां की दोस्ती करवा दी थी। मां और दोस्त भी लिव इन में रह रहे थे। उसे इस बात से कोई परेशानी नहीं थी। पुलिस आरोपी को शव ठिकाने लगाने के लिए कार देने वाले की भूमिका की भी जांच कर रही है।