
थाने में बैठी युवती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शीशगढ़ में प्रेमी के घर के बाहर पीलीभीत की युवती धरने पर बैठ गई। वह प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। आखिरकार 10 घंटे बाद प्रेमी के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। उन्होंने पुलिस के सामने बेटे के साथ सात फेरे कराने का वादा किया और युवती को घर ले आए।
पीलीभीत की युवती का शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कॉलेज के समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। हालांकि, युवक अब भी पढ़ाई कर रहा है लेकिन दोनों अब बालिग हैं। चार महीने पहले शादी के सपने लेकर युवती प्रेमी के घर पहुंची थी। तब प्रेमी के इनकार करने से आहत युवती ने गांव के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया।
प्रेमिका के पहुंचते ही प्रेमी फरार
युवती की हालत बिगड़ने पर ग्राम प्रधान ने उसे बहेड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अब उसकी हालत ठीक हो गई। वह शुक्रवार रात 11 बजे फिर प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। यह देख युवक रात में ही घर से भाग गया, मगर युवती वहां डटी रही।
ये भी पढ़ें- Traffic Rules: इस शहर में नौ चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे चालू, पांच दिन में एक हजार से ज्यादा चालान
