उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के गांव करथिया का रहने वाला 25 साल का करन मिश्रा पुलिस सेवा में जाना चाहता था, इस बार दरोगा भर्ती की परीक्षा भी दी थी, मंगलवार को वह बहन को ससुराल छोड़ने आया और देर होने पर वहीं रुक गया था। रात को बहन के डेढ़ साल से चले आ रहे प्रेम संबंध का राज उसके सामने जाहिर हो गया, जिसके बाद बहन की उसकी जान की दुश्मन बन गई।
थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के ताल मोहल्ला स्थित एक घर में मंगलवार रात को एक पवित्र और मजबूत कहे जाने वाले रिश्ते का कत्ल हुआ, घर में बहन पूजा ने अपने डेढ़ साल से चल रहे प्रेम संबंध का भाई के सामने खुलासा होने पर खून के रिश्ते को भी ताक पर रख दिया, प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू ने सगी बहन के सामने ही करन के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया, घर में बिखरा खून भी पूजा ने प्रेमी के साथ मिल कर साफ किया और सबूत भी मिटाए। मगर, बहन और प्रेमी इस अपराध को छिपा नहीं पाए, कातिल बहन और उसका प्रेमी अब पुलिस की हिरासत में हैं, वहीं गांव में घटना की हर ओर चर्चा हो रही है।
Trending Videos
2 of 5
शव की तलाश करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे को धमकाया या छिप कर देखी घटना
दस साल के रितिक ने पुलिस और परिजन के सामने मामा करन की घटना का आंखोंं देखा सच बताया, मगर अभी तक यह बात सामने नहीं आ सकी है कि अगर रितिक ने सब कुछ देखा था, तो पूजा और उसके प्रेमी ने उसे कोई नुकसान क्यों नहीं पहुंचाया, क्या उसे धमकाया गया था या फिर रितिक ने छिपकर सारी घटना देखी थी, वह बोलने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था। घटना के बाद फिलहाल रितिक सहमा हुआ है। परिवार के लोगों की देखरेख में है।
3 of 5
माैके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई को ठिकाने लगाने के बाद खुद ही पहुंची थाने
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजन तो रमन की तलाश कर ही रहे थे, उधर, पूजा भी अपने एक बेटे के साथ थाने में भाई करन की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची थी, उसकी बातों से पुलिस को शक हुआ। जब, पुत्र रितिक ने हत्या का राज खोला, तब पूजा को हिरासत में लिया गया और रमन के कत्ल की सच्चाई सामने आई।
4 of 5
माैके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच घंटे चली तलाश के बाद मिला शव
पुलिस व करन के परिजन शव की हर संभावित स्थान पर तलाश कर रहे थे, घर में फोरेंसिक टीम ने हर कोना खंगाला, भांजे द्वारा दी गई जानकारी पर साक्ष्य संकलन किया, नमूने भी लिए गए। मगर, घर से कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक की बहन और हत्यारोपी टूट गया, उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद शव को घटनास्थल से दूर कूड़ी के पास नदी किनारे फेंक दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया, करन के सिर में गोली मारी गई थी।
5 of 5
घटना से परिवार में मचा कोहराम।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दर्ज किया गया मुकदमा
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच और पूछताछ की तो मृतक के भांजे ने हत्या किए जाने की जानकारी दी, मृतक की बहन ने प्रेमी के साथ मिल कर भाई की हत्या में सहयोग करने की बात कबूली है, शव बरामद कर लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।