अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। वीरभूमि झांसी की धरती पर 11 साल बाद मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ की अगवानी के लिए जैन श्रावक-श्राविकाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रिसाला चुंगी से निकाली गई शोभायात्रा में जैन धर्म के जयकारे गूंजते रहे। साथ ही मुनि सुधा सागर महाराज और मुनि अविचल सागर महाराज का मंगल मिलन देख श्रद्धालु हर्षित हो गए। जगह-जगह मुनि संघ का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई।

जैन मुनि सुधा सागर महाराज का ने सोमवार सुबह स्पेस मून सिटी से करगुवां जैन तीर्थ के लिए मंगल विहार हुआ। जैन समाज के लोगों ने रिसाला चुंगी पहुंचकर मुनि संघ की अगवानी की। यहां से शोभायात्रा के रूप में मुनि संघ करगुवां जैन तीर्थ पहुंचे। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े औj बग्गियों पर श्रावक-श्राविकाएं सवार थे। शोभायात्रा के दौरान मुनिश्री के जयकारे गूंजते रहे।

करगुवां जैन तीर्थ पर श्रावक-श्राविकाओं ने मुनिश्री का पाद प्रक्षालन मनीष जैन चंदेरी और सुमत चंद्र जैन सीए ने किया। इस मौके पर सुधा सागर महाराज ने कहा कि दुनिया को इतने विस्तृत रूप से जानो कि अपने पराये का भेद समाप्त होकर एक महासत्ता में विलीन हो जाओ। जब हम भगवान और गुरुओं को रक्षक बना लेते हैं तो हमारी रक्षा निश्चित रूप से होती है। श्रद्धावनत बनकर गुरुओं के आशीर्वाद से सबकुछ मिलता हैं। इसलिए प्रभु और गुरु को सब कुछ अर्पण कर दो। यह सोचकर मंदिर आओ की हम भगवान और गुरु के लिए क्या कर सकते हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन, पंचायत महामंत्री कमल जैन, राजीव जैन सिर्स, अशोक नीम, अनिल जैन, अशोक लाला, ललित जैन, विमल जैन, पंचायत कार्याध्यक्ष युथप सर्राफ, उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन, वरुण जैन, राजकुमार भंडारी, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई, शिरोमणि जैन, प्यावल मंत्री खुशाल जैन, रविंद्र जैन, सौरभ जैन सर्वज्ञ, गौरव जैन नीम, दिनेश जैन डीके, आशीष जैन नगरा, अलंकार जैन, मनोज सिंघई, डॉ. राजीव जैन, शीला सिंघई, सरोज जैन, रीता जैन, डॉ. राखी जैन, कल्पना जैन, शशि जैन जैनिथ, अनुष्का जैन, रजनी जैन, अनीता जैन, प्रमिला जैन माैजूद रहे।

बुंदेलखंड विवि में आया सुधार

मुनिश्री ने प्रवचन के दौरान कहा कि झांसी का बुंदेलखंड विवि कभी खूब बदनाम हुआ करता था। आज यहां कई कोर्स और नए पाठ्यक्रम आए हैं। नए शिक्षक आने से विवि में सुधार आया है। ऐसे ही समाज में गुरु आए हैं, तो जैन समाज को भी जगत कल्याण के काम करने हैं।

करगुवां तीर्थ को संवारने का दिलाया संकल्प

जैन धर्म के 750 साल पुराने करगुवां जैन तीर्थ के विकास को लेकर मुनि सुधा सागर महाराज ने कहा कि प्राचीन तीर्थ का विकास कराने की जिम्मेदारी अब समाज की है। उन्होंने सभी को तीर्थ के विकास के लिए काम करने का संकल्प दिलाया।

मून सिटी में जैन मंदिर का हुआ शिलान्यास

मुनि सुधा सागर महाराज के सानिध्य में स्पेस मून सिटी में जैन मंदिर का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर डॉ. अभिषेक जैन, पवन जैन, जिनेंद्र जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रवीण जैन ने मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *