शंखनाद और जयश्रीराम के उद्घोष के साथ ढोल-मंजीरों की धुन पर गूंजती बधाइयां। गुब्बारों और फूलों से सजे कथा स्थल में श्रीराम जन्म के उत्सव में झूमते-गाते हजारों श्रद्धालु। सोमवार को सीता धाम (कोठी मीना बाजार) अयोध्या धाम नजर आया।


हर तरफ सिर्फ भक्ति के रंग बिखरे थे। कथा में प्रभु श्रीराम के जन्म का प्रसंग शुरू होते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा।मंगलमय परिवार की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में विजय कौशल महाराज ने ‘नवमी तिथि मधुमास पुनीता…’ चौपाई के माध्यम से प्रभु के प्राकट्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम के प्राकट्य होते ही देवता आकाश से पुष्प बरसाने लगे, अयोध्या में हर तरफ खुशियां छा गईं।

शिव भी दर्शन करने पहुंचे। ‘श्रंृगी ऋषि वशिष्ठ बुलावा, पुत्र काम शुभ यज्ञ करावा’ चौपाई के माध्यम से उन्होंने कहा कि यज्ञ भी शुभ और अशुभ दो प्रकार के होते हैं। अपने कल्याण के साथ लोग दूसरे के शुभ के लिए भी यज्ञ करते हैं। इस मौके पर महामंत्री राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, महेश गोयल, महावीर मंगल, मुख्य यजमान सलिल गोयल, कमलनयन फतेहपुरिया, हरिमोहन मित्तल, विनोद गोयल, मुकेश गोयल, अशोक गर्ग, पीके भाई, रूपकिशोर अग्रवाल, दीप सिंघल, दिलीप अग्रवाल, विजय गोयल, शिवशंकर, जितेन्द्र गोयल, विजय बंसल, महेश गोयल, अजय अग्रवाल, रवि मेघदूत, हेमंत भोजवानी, गौरव बंसल, रुपकिशोर अग्रवाल, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *