Shukratal (Shukteerth) जनपद मु० नगर में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में भी गंगा घाट पर आज अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया शुक्रवार की सुबह सवेरे गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में दण्डी आश्रम के संस्कृत छात्रों ने मंत्रोच्चारण के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गंगा घाट पर सुहावने मौसम के बीच मुजफ्फरनगर से आई महिला पतंजलि योग संगठन की सह जिला प्रभारी मिथलेश सिंह व योग शिक्षक सत्यम अहलावत ने योगाभ्यास कराया। यहां मिथलेश सिंह व सत्यम अहलावत द्वारा सूर्य नमस्कार, ताड़ आसन,कटी चक्रासन,प्राणायाम,शव आसन,अनुलोम,विलोम,धनु आसन,वीर भद्र आसन, गरूड़ आसन,नटराज आसन आदि का अभ्यास कराया गया। यहां मिथलेश सिंह ने बताया की योग को प्रचार की आवश्यकता है योगा का प्रचार कर उसके लिये वातावरण तैयार करने की आवश्यकता है शरीर को निरोगी बनाने के लिये योगा को सीखना होगा। 

सत्यम अहलावत ने कहा कि युवाओ को योगा के प्रति जागरूक किया जा रहा है युवाओं को अनेक स्पर्धाओं में भाग लेना होता है जिसके लिये उच्च स्वास्थ्य की आवश्यकता होती है। योग उच्च स्वास्थ्य का माध्यम है योग के लिये कोई साधन खरीदने अथवा किसी भी अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत नही पड़ती शरीर को मजबूत बनाने के लिये योग को अपनाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार जानसठ विपिन कुमार चौधरी,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉ.सुरेन्द्र कुमार,वर्मा,लेखपाल विकास धनगर,विनोद शर्मा,धर्मेन्द्र शर्मा,देवेन्द्र आर्य,राजपाल सैनी प्रधान,राजकुमार प्रधान,देवेन्द्र आर्य,वन विभाग के डिप्टी रेंजर दीपक कुमार, वन दरोगा नन्द किशोर शर्मा, अमित कुमार,पुनीत कुमार,रवि कुमार, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।  इसके अलावा भोकरहेड़ी में आर्य समाज मंदिर में भी योगा कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल,ब्लॉक् मुख्यालय पर ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी ने भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें