Preparation for Pran Pratistha: CM Yogi will visit Ayodhya before PM Modi's visit

पीएम मोदी को सीएम योगी आमंत्रित कर चुके हैं।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या आएंगे। वह अब तक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री का 30 दिसंबर को अयोध्या दौरा संभावित है। वह यहां एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के साथ अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करने वाले हैं। साथ ही कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां चल रही है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा से जुड़े लोगों ने यहां का दौरा कर लिया है। परियोजनाओं पर काम की गति बढ़ाई गई है। रात-दिन मानीटरिंग की जा रही है। ज्यादा से ज्यादा परियोजनाओं को पीएम के आने तक पूरा करने का प्रयास है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर रहेंगे। माना जा रहा है कि वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पहले तैयारियों की समीक्षा करने यहां आ रहे हैं। सीएम योगी अयोध्या मेंं हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन, राम लला का दर्शन करेंगे। राम मंदिर निर्माण देखने जा सकते हैं। संत-महंतो से मुलाकात कर सकते हैं। चल रहे विकाल कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अफसरों के साथ अब तक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

साढ़े चार घंटे अयोध्या में रहेंगे योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग साढ़े चार घंटे अयोध्या में रहेंगे। वह साढ़े ग्यारह बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। पौने बारह बजे हनुमानगढ़ी पर दर्शन करेंगे। 11.50 बजे राम लला का दर्शन पूजन करेंगे। 12 बजे राम मंदिर निर्माण को देखने जाएंगे। एक बजे तक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट का भी निरीक्षण करेंगे। एक बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। डेढ़ बजे से आयुक्त सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। तीन बजकर पांच मिनट पर संत-महंतों से मुलाकात करेंगे। 4.05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें