
Agra News
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में प्रेमिका के बदले की कहानी का खुलासा हुआ है। प्रेमी ने शादी से मना किया, तो प्रेमिका ने उसे सबक सिखाने के लिए अपनी सहेली को मोहरा बनाया। इस साजिश की सहेली को कानोंकान खबर नहीं हो सकी। रात के अंधेरे में फोटो स्टेट की दुकान पर ले जाने के बहाने प्रेमिका ने सहेली की पीठ पर खुद ही तेजाब डाल दिया। जब सहेली तेजाब से झुलसकर चीखने लगी, तो लोगों की भीड़ वहां एकत्र हो गई। प्रेमिका ने बताया कि कोई अज्ञात युवक तेजाब फेंककर गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
