दृश्यम फिल्म में जिस तरह से हत्या के बाद साक्ष्य मिटा दिए गए थे, उसी तरह सैंया के मजदूर लोकेंद्र (29) की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की प्लानिंग थी। पत्नी के प्रेमी और उसके साथी ने शराब पिलाकर लोकेंद्र का गला दबा दिया। वह मरा नहीं, बेहोश हो गया। इस पर दोनों ने पहले शराब डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। सफल नहीं हुए तो गेहूं की बाली डालकर पेट्रोल से आग लगाई थी। जलने से लोकेंद्र की माैत हुई। मगर लाश अधजली रह गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और साथी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
