
फतेहपुर सिकरी में फ्रांस के पर्यटकों का 35 सदस्य ग्रुप अपराह्न लगभग 2:00 बजे भ्रमण करने आया था। इस दौरान 88 वर्षीय क्लेरि सुजैन महिला पर्यटक मरियम पैलेस की सीढ़ी चढ़ते ही एकाएक गिर गईं। उनका पैप मुड़ गया था, जिससे वे गिर गईं। मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड्स ने घायल महिला को तुरंत ही व्हीलचेयर पर ले जाकर एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।