आगरा के फतेहपुर सीकरी में पुलिस की शातिर निक्की बग्गा से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गोली लगने से शातिर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Police Encounter in Fatehpur Sikri: Notorious Criminal Nikki Bagga Shot in Leg, Arrested

फतेहपुर सीकरी में पुलिस मुठभेड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में शातिर निक्की बग्गा उन्देरा नहर पुलिया पर पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सोमवार रात प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह के निर्देशन में उन्देरा नहर मार्ग पर पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दरमियान सिकरौदा की ओर से आ रही वाहनों को जांच के लिए रूकवाये जाने पर एक वाहन चालक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे मौके से पकड़ कर जानकारी की गई तो वह ग्राम सिकरौदा निवासी निक्की बग्गा पुत्र गुड्डू निकला।

Trending Videos



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *