फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के चनारी पाढ़म गांव में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हो गया। तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने से एक चक्की की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर आठ साल की छात्रा समेत दो लोगों की जान चली गई।

.

यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब अचानक तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। खराब मौसम से बचने के लिए कुछ लोग चक्की में रुक गए थे। इसी दौरान चक्की की दीवार अचानक गिर गई।

दीवार के मलबे की चपेट में ग्रीश (51) पुत्र कुंवर सिंह और आठ वर्षीय तनिष्का पुत्री रविंद्र कुमार आ गए। तनिष्का जूनियर स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी और रास्ते में बारिश से बचने के लिए चक्की में रुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।

घटना की सूचना पर तहसीलदार अनुराग दुबे और चौकी प्रभारी आदेश भारद्वाज मौके पर पहुंचे। प्रभावित लोगों को अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी ली।



Source link