
ग्लेडियोलस की खेती
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खेतों में ग्लेडियोलस के लाल, बैंगनी, सफेद एवं पीले रंग के फूलों के साथ किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान फूलों को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, नोएडा तक की मंडियों में भेज रहे हैं। साल दर साल फूलों की मांग बढ़ने के साथ खेती का दायरा भी बढ़ रहा है। बाह के 60 से ज्यादा गांवों के किसान परंपरागत खेती छोड़ कर फूलों की खेती करने लगे हैं। इससे उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है।
