Death of French tourist Ben entangled in paperwork said let me meet children for last time

फ्रांसिसी पर्यटक अस्मा के पति बेन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में रेलिंग टूटने से गिरकर मृत फ्रांस की पर्यटक अस्मा के शव का पोस्टमार्टम कागजी कार्यवाही की जटिल प्रक्रिया के कारण 24 घंटे के बाद हो सका। इस दरम्यान पर्यटक का मृत्यु प्रमाणपत्र नगर निगम से बनवाया गया। कागजी खानापूर्ति में उलझे बेन येलेस ने जल्दी करने का अनुरोध किया और कहा कि अस्मा को बच्चों से आखिरी बार तो मिलवा दूं।

इसके बाद अन्य कागजी कार्यवाही को पूरा कराने में शाम के 4 बज गए। इसके बाद शव को दिल्ली भेजा गया। दिल्ली में फ्रांस के दूतावास से कुछ औपचारिकताएं होंगी। शनिवार की शाम को फ्लाइट से फ्रांस भेजा जाएगा।

फ्रांस के 25 सदस्यीय दल के साथ भारत भ्रमण पर आईं अस्मा की बृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी के तुर्की सुल्ताना महल से गिरकर मौत हो गई थी। उन्हें बृहस्पतिवार को समय पर एंबुलेंस और इलाज नहीं मिल सका तो शुक्रवार को कानूनी पेचीदगियों में पूरा दिन गुजर गया। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने दोपहर 12:45 से 1:45 बजे के बीच किया। इस दौैरान एसीपी मयंक तिवारी व एसीपी कोतवाली डॉ. सुकन्या शर्मा पूरे समय पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें