
सुब्रत रॉय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारा श्री सुब्रत रायॅ का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। कल उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। अभी आ रही खबरों के अनुसार वह एक गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। मुंबई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
सहारा इंडिया परिवार ने एक प्रेस नोट जारी करके निधन की सूचना दी है।
Sahara Group Managing Worker and Chairman Subrata Roy passes away due to cardiorespiratory arrest: Sahara Group pic.twitter.com/ugUdBrxiSp
— ANI (@ANI) November 14, 2023
उत्तर प्रेदश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर सुब्रत राय के निधन पर दुख प्रकट किया है।
सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने।
भावभीनी श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/Gdhmy5mDs8
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2023
बन रही है फिल्म
सुब्रत रॉय की जिंदगी पर निर्माता संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा फिल्म बनाने जा रहे थे। उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘सहाराश्री’ का एलान किया था। जो सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इस एलान के साथ सुदीप्तो सेन, संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा ने ‘सहाराश्री’ का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है।
10 जून 1948 को हुआ था जन्म
सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। बिहार के अरारिया जिले में जन्मे सुब्रत रॉय ने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। सहाराश्री ने वर्ष 1978 में गोरखपुर से अपना व्यवसाय शुरू किया।