
राजधानी लखनऊ में बड़े मंगल की पूर्व संध्या पर अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर में श्रद्धालु परिक्रमा करते हुए पहुंचे। आराध्य के दर्शन कर खुद को धन्य माना। अलीगंज निवासी दीपू कश्यप हर वर्ष बड़े मंगल पर उल्टा लेटकर परिक्रमा करते हुए हनुमान जी के दर्शन करते हैं।
