{“_id”:”692e8d630347f93461090c97″,”slug”:”eight-year-old-boy-dead-body-found-in-red-color-box-under-a-bridge-in-bareilly-2025-12-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली में आठ साल के बच्चे की हत्या: पुल के नीचे लाल बक्से में मिला मासूम का शव, पुलिस जांच में जुटी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में आठ साल के मासूम बच्चे का शव लाल रंग के बक्से में मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नकटिया नदी पुल के नीचे बक्सा रखा देखा। जब उसे खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक बच्चे की हत्या कर शव को बक्से में बंद करके फेंका गया है।
मौके पर जांच करती पुलिस – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नकटिया नदी पुल के नीचे लाल रंग के बक्से में आठ साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह नदी किनारे रखा बक्सा देख कौतुहलवश लोगों ने खोला तो उनके होश उड़ गए। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Trending Videos
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक बच्चे का शव रक्तरंजित हालत में बक्से के अंदर मिला। शव देखकर ही लग रहा था कि किसी ने बच्चे की हत्या कर शव फेंका है।
चूंकि बक्सा लाल रंग का है तो तंत्र-मंत्र की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। मृतक बच्चे की अभी पहचा नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या कहीं और करके शव इस इलाके में फेंका गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखवाई जाएगी। जल्दी ही हकीकत पता कर ली जाएगी।