three people died due to canter hit the car on delhi bareilly highway

मृतक पिता और पुत्रों के फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार व्यक्ति और उसके दो पुत्रों की मौत हो गई। कार सवार पिता-पुत्र पंजाब के पटियाला के रहने वाले थे। बरेली में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

पिता-पुत्र परिवार के अन्य लोगों के साथ सोमवार देर रात वापस जा रहे थे। बरेली से निकलते ही हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें- VDO परीक्षा में सेंधमारी: फौजी ने 15 लाख रुपये में किया था नौकरी का सौदा; सरगना नाजिम समेत 11 गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *