बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी अफसर ने सोमवार दोपहर भरी पंचायत में खूनी खेल खेला था। उसने चाकू से गोदकर अपनी सास और साले की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद मौके से भाग गया था। वारदात के 18 घंटे बाद हत्यारोपी का खेल खत्म हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे इज्जतनगर इलाके के सहारा मैदान में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस पर आरोपी ने पिस्टल से पुलिस टीम पर लगाकर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोलियां लगी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।




Trending Videos

Bareilly double murder accused killed in Police encounter

मुठभेड़ स्थल पर जांच करते एसएसपी और एसपी सिटी
– फोटो : पुलिस


मौके से बरामद हुए दस खोखे और कारतूस 

एसएसपी के मुताबिक आरोपी अफसर खां के पास से एक पिस्टल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर पिस्टल, दस खोखे और कारतूस बरामद हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर भारी फायरिंग की है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Bareilly double murder accused killed in Police encounter

आरोपी अफसर खां
– फोटो : अमर उजाला


मृतकों के परिजनों ने जताई संतुष्टि 

हत्यारोपी अफसर खां के एनकाउंटर पर आसमां के मायकवालों ने संतुष्टि जाहिर की। पिता नन्हें खां ने पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस के शुक्रगुजार हैं। आरोपी को उसके गुनाह की सजा मिली है। 


Bareilly double murder accused killed in Police encounter

आरोपी अफसर, घायल सायमा
– फोटो : संवाद


चचेरी बहन से किया था प्रेम विवाह 

अफसर खां ने वर्ष 2017 में चचेरी बहन सायमा (30) से प्रेम विवाह किया था। सायमा की बहन शिफा और अनम के मुताबिक, घर खर्च को लेकर अफसर और सायमा के बीच अक्सर विवाद होता था। अफसर नशे का लती है। वह आए दिन सायमा को पीटता था। शनिवार शाम को भी उसने विवाद किया था। तब आसमां (50) बेटी सायमा को बुलाने उसके घर गई थीं। वहां अफसर ने आसमां के साथ मारपीट की थी। रविवार सुबह सायमा ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने घर से कपड़े आदि कुछ सामान दिलाकर थाने में तहरीर देने की बात कही और चली गई। 


Bareilly double murder accused killed in Police encounter

हत्याकांड के बाद एडीजी और एसएसपी ने किया मौका मुआयना
– फोटो : संवाद


शिफा और अनम के मुताबिक, रविवार शाम को ही सायमा ने इज्जतनगर थाने में पति से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अफसर के कहने पर सोमवार दोपहर एक बजे मोहल्ले के ही सराफा कारोबारी व सपा नेता राशिद खां के घर पंचायत बुलाई गई। इसमें सायमा, आसमां और आदिल पहुंचे। राशिद के घर पर उनका रिश्तेदार बबलू और मोहल्ले के तीन-चार अन्य लोग भी मौजूद थे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें