
सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : Social Media
विस्तार
महिला अधिकारी से दुष्कर्म का प्रयास और हत्या की कोशिश में नामजद आरोपी निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
केस दर्ज होने के छह दिन बाद भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। जबकि उसकी गिरफ्तारी कके लिए पुलिस ने छह टीमें बनाई हैं। दो दिन में बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज समेत 50 ठिकानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे चुकी हैं, लेकिन नाकाम रही हैं।
एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी ने बताया कि आरोपी नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
