Clash over putting green flag in front of Hindu houses in Bahraich.

पथराव के बाद का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बहराइच के विश्वेस्वरगंज थाना क्षेत्र के गंगवाल बाजार में मंगलवार की रात बारावफात को लेकर समुदाय विशेष के लोग झंडा लगा रहे थे। इस दौरान हिंदू घरों और दरवाजों पर जबरन हरा झंडा लगाने का प्रयास किया। विरोध पर समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरबाजी कर दी जिसमें एक युवक चोटिल हुआ है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है और भारी पुलिस बल तैनात है।

आगामी बृहस्पतिवार को बारावफात का पर्व है जिसको लेकर गंगवल बाजार में मुस्लिम युवक हरे रंग का मक्का मदीना का झंडा लगा रहे थे। इस दौरान लगभग 10 बजे समुदाय हिंदुओं के घरों के सामने व दरवाजों पर हरा रंग मक्का मदीना का झंडा लगाने लगे। जिस पर गंगवल बाजार निवासी गुड्डू जायसवाल, संतोष जायसवाल, राम जी सोनी आदि ने विरोध किया। जिसके बाद समुदाय विशेष के लोग उग्र हो गए। धीरे-धीरे विशेष समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और फिर ईंट-पत्थर चलाने लगे। जिससे अनुराग जायसवाल को चोटिल हो गए और क्षेत्र में तनाव हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को समझाया। घटना की लोगों द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है और पूछताछ के लिए थाना ले गई है। वहीं रात से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी है और पुलिस गश्त कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *