विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर्ड कमेटी सर्वसम्मति से फैसले ले रही है। मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि बुधवार से ठाकुरजी जगमोहन से श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। वहीं मंदिर के लिए पूर्व में लागू समय सारिणी का पालन करने के लिए सेवाधिकारी से कहा गया है। चूंकि सेवाधिकारी इस कमेटी के सदस्य हैं, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि वह नए नियमों को पालन करेंगे। वहीं ठाकुर जी को अर्पित फूलमालाओं से बनी धूपबत्ती लोगों के घरों को महकाने का काम करेंगी। इस दिशा में कमेटी काम करेगी। वहीं आर्टिफिशियल सजावट पर रोक लगाई गई है।

Trending Videos

मंगलवार को हाईपावर्ड कमेटी की बैठक लक्ष्मण शहीद सभागार में हुई है। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चाएं की गईं। कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी तो कुछ को 12 मार्च को होने वाली अगली बैठक के लिए विचाराधीन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमेटी के अध्यक्ष व हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं के हित में काम किए जा रहे हैं। मंदिर में लगाई गई रेलिंग से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं ठाकुरजी को अब गर्भगृह से बाहर जगमोहन में विराजने के लिए सेवाधिकारी से कहा गया। बुधवार को सेवाधिकारी कमेटी के राजभोग सदस्य श्रीवर्धन गोस्वामी है।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया श्रद्धालुओं के द्वारा ठाकुरजी को अर्पित की जाने वाली मालाओं को सेवायत मंदिर में हवा में फेंकते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एक संस्था के जरिए उन मालाओं से धूपबत्ती तैयार करने की बात की जा रही है। वहीं मंदिर के प्रांगण को अब गुब्बारों से नहीं सजाया जाएगा। कमेटी ने यह निर्णय लिया गया है कि अब मंदिर प्राकृतिक रुप से सजेगा, जिसमें फूल, पत्ती का ही प्रयोग किया जाएगा। वहीं सफाई व्यवस्था का काम देख रही संस्था पीएलएन-9 सिक्योरिटी सर्विस प्रालि को जीएसटी न जमा करने पर हटाने के लिए सहमति बनी है। वहीं मोहनबाग में रखी गई अनुउपयोगी वस्तुओं की नीलामी करने का निर्णय लिया गया है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *