Banda: Sisters buried under collapsing mound of earth; one dead, other in critical condition

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला

गांव के बाहर स्थित टीले से मिट्टी लेने गईं दो सगी बहनें टीला धंसने से उसमें दब गईं। एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर घायल हो गईं। घायल को एंबुलेंस से जसपुरा सीएचसी भेजा गया है। मौके पर पहुंचे थाना इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज ने मुआयना किया।


पैलानी थाना क्षेत्र के गांव अमलोर निवासी जय सिंह ने बताया कि उनकी पौत्री प्रांशी (8) व उसकी बहन प्रिया (12) बुधवार की शाम करीब छह बजे घर से निकली थीं। दोनों घर से 200 मीटर दूर खेत में बने मिट्टी के टीले से घर की लिपाई-पोताई करने के लिए मिट्टी लेने गईं थीं। अचानक टीला धंस जाने से दोनों बहनें मिट्टी में दब गईं। हादसे में प्रांशी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रिया गंभीर घायल हो गईं।

इस बीच वहां पास में ही दुर्गा पंडाल पर मौजूद लोगों ने टीला धंसने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन को जानकारी दी। दोनों को मिट्टी से बाहर निकाला गया। घायल प्रिया को एंबुलेंस बुलाकर जसपुरा सीएचसी पहुंचाया। वहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय और चौकी इंचार्ज खप्टिहा कलांं केपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

बाबा ने बताया कि दोनों बच्चियों के पिता शिवशंकर पाल गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें जानकारी दे दी गई है। घटना से मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि दोनों सगी बहनें घर से कुछ दूरी पर मिट्टी लेने गईं थीं। वहां यह हादसा हो गया है। एक बच्ची की मौत हो गई है। दूसरी का जसपुरा सीएचसी में इलाज चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *