A young lady died in an animal attack in haidergarh in Barabanki.

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार


बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ कोतवाली के बम्हरौली में छुट्टा मवेशी के हमले से गंभीर घायल युवती की मौत हो गई। ग्राम बम्हरौली की पिंका उर्फ मुन्नी (20) बीते शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे गांव की दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी।

इस दौरान आबादी के बीच छुट्टा मवेशी ने हमला कर दिया जिससे उसके सिर, गर्दन व शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। युवती को सीएचसी हैदरगढ़ से गंभीर हालात में लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। रविवार देर रात लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मुन्नी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: राष्ट्रवाद -सनातन के जरिये हिन्दुत्व को धार देने में जुटा संघ, जाति जनगणना की काट खोजने की कोशिश

ये भी पढ़ें – सीएम योगी बोले, श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम ‘सिंधु’ भी वापस ला सकते हैं

मृतका के पिता मंशाराम की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। मां मायादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के बड़े भाई शेरबहादुर की दिमागी हालात ठीक नहीं बताई जा रही है। भाकियू नेता हरीराम ने एसडीएम को सूचना दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। कोतवाल लाल चंद्र सरोज ने बताया कि छुट्टा मवेशी के हमले से मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

हर तरफ छुट्टा मवेशियों का आतंक

पूरे गांव में छुट्टा मवेशियों का आतंक मचा है। गोशाला पहुंचाने के बाद भी कई मवेशी भागकर वापस गांव आ जाते हैं। गांव में विजय सिंह, दुर्गेश और मुकेश के मकान व स्कूल के पास तथा ग्राम संपर्क मार्ग, दौलतपुर पूर्वांचल अंडरपास के करीब छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। यही हाल पूरे क्षेत्र का है। हाईवे पर बारा टोल प्लाजा के पास भी छुट्टा पशुओं से आए दिन हादसे होते रहते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *