जिला बार संघ, उरई के वार्षिक चुनाव का परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित कर दिया गया। 27 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। कुल 1478 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 1171 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और देर रात परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर ऋषि कुमार पटेल ने 681 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की।

loader

Trending Videos


उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय शंकर द्विवेदी ‘राजा’ को 377 मत मिले, जबकि विशंभर दयाल जाटव को 98 और शशि कुमार द्विवेदी को 8 मत प्राप्त हुए। इस पद पर 7 मत अवैध पाए गए। महासचिव पद पर साधना त्रिपाठी ने 518 मत पाकर विजय हासिल की। पंकज गुप्ता को 458 तथा राम जी को 189 मत मिले। 6 मत अवैध घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर कुमार गौरव श्रीवास्तव ने 551 मतों के साथ जीत दर्ज की। लक्ष्मीकांत पाठक को 335 और विजेंद्र सिंह को 241 मत मिले, जबकि 44 मत अवैध रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *