– 28 अक्तूबर तक भर सकेंगे च्वाइस, 29 को होगा कॉलेज आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही पूल काउंसलिंग के पहले दिन भी अभ्यर्थियों में बीएड में प्रवेश लेने काे लेकर रुझान देखने को नहीं मिला। दिनभर में सिर्फ 162 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेकर कॉलेज की च्वाइस भरी।
तीन चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने रविवार से पूल काउंसलिंग शुरू की है। इसमें एक से 4.22 लाख रैंक तक के वो अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अब तक काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया है या फिर काउंसलिंग कराने के बाद सीट आवंटन होने के बावजूद संबंधित कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया। इस बार पूल काउंसलिंग में पहली बार राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में प्रवेश लेने का भी अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। इन महाविद्यालयों में अभी 432 सीटें खाली हैं। हालांकि, पूल काउंसलिंग के पहले दिन अभ्यर्थियों का रुझान देखने को नहीं मिला। महज 162 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराकर फीस जमा करके कॉलेज की च्वाइस भरी। बीयू के कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि पूल काउंसलिंग के दौरान 28 अक्तूबर तक अभ्यर्थी च्वाइस भर सकेंगे। 29 अक्तूबर को इन्हें कॉलेज आवंटन कर दिया जाएगा। 30 और 31 अक्तूबर को आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एक से तीन नवंबर तक अभ्यर्थियों का डाटा एकत्र किया
