bullies made young man run in middle of road and beat him with sticks In Agra

Agra: दबंगों ने युवक को दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज एक में युवकों के गुट ने रंगबाजी में तीन युवकों पर हमला बोला। एक युवक पर 10 सेकंड में 15 बार डंडे बरसाए। बचाने आई महिला को धक्का देकर भगा दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी भाग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

घटना मंगलवार शाम सात बजे की है। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी मोहित यादव, नितेश और देव के साथ फेज-1 में खड़े थे। तभी दो बाइक पर 5 युवक आए। उनके हाथों में बेसबाल बैट, सरिया और डंडे थे। युवकों ने पहुंचते ही तीनों दोस्तों पर हमला बोल दिया। उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। 

यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट ने उड़ाए होश: वीडियो काल पर कराए बांके बिहारी के दर्शन…कुछ देर बाद होटल में मिली कारोबारी की लाश

मोहित गिर गया, जबकि देव और नितेश दुकान में घुस गए। युवकों ने मोहित को पकड़ लिया। दो युवकों ने एक के बाद एक 15 बार उस पर डंडे बरसाए। जबकि तीसरे ने थप्पड़ मारे। बाजार में अफरातफरी मच गई। बचाने पहुंची महिला को धक्का देकर भगा दिया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह भी पढ़ेंः- डीएम के तेवर सख्त: तीन सीएचओ पर गिरी गाज, सेवाएं समाप्त करने के निर्देश; प्रसव की कमी पर आशा-एएनएम को फटकार

बुधवार को घटना का वीडियो वायरल हुआ। मामले में मोहित की तहरीर पर हरजीत, लखन, घनश्याम बघेल, शिवम दीक्षित और नागेश गौतम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि दोनों गुटों में पहले से विवाद है। मारपीट हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *