Bank manager murder case Brother-in-law sent to jail

Arrested demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के  ताजगंज स्थित राम रघु एग्जॉटिका कॉलोनी में बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रावत के बेटे कृष्णा रावत को जेल भेज दिया। मुकदमे में अध्यक्ष और बेटी भी नामजद है। 

पुलिस का कहना है कि दोनों सामने नहीं आए हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।  एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि डॉक्टर के पैनल से सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इसमें शरीर पर चोट और गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के समय मृतक की पत्नी प्रियंका मौजूद थी। पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी गई थी। मगर, घटना स्थल पर सुसाइड से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिला। ना रस्सी मिली ना ही दरवाजा तोड़ा गया था। 

प्रकरण में जांच की गई। कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इसमें पता चला कि नामजद आरोपी कृष्णा रावत घटना वाली रात को जीजा के घर पर मौजूद था। उसकी लोकेशन भी मिली। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए। इस पर पूछताछ की गई। मगर, वह सही जवाब नहीं दे सका। इस पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं मृतक की पत्नी प्रियंका, बच्चे और ससुर से पूछताछ की जानी है। वह सामने नहीं आए हैं। 

पुलिस पड़ताल में लगी हुई है। उधर, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को नामजद करने के पर अधिवक्ताओं  में आक्रोश है। शुक्रवार को भी उन्होंने काम नहीं करने का निर्णय लिया था। इस संबंध में बैठक भी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *