
सोमवार को शाम अंतिम संस्कार स्थल बैकुंठधाम में एक पुराने पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। डाल टूटने से एक शव भी उसके नीचे दब गया। इससे हड़कंप मच गया। तत्काल शव को परिजनों और बैकुंठ धाम के कर्मचारियों ने मिलकर डाल के नीचे से निकला। पेड़ करीब 50 साल से अधिक पुराना है।
डाल गिरने से वहां की बाउंड्री भी टूट गई। नगर निगम के जोनल अभियंता किशोरी लाल ने बताया घटना शाम करीब चार बजे की है। जानकारी के बाद उद्यान विभाग की टीम ने डाल को हटाया। उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम ने बताया कि पेड़ सुरक्षित है। गिरी डाल हटा दी गई है।