अमर उजाला के आभार समर्पण का कार्यक्रम में सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार ने ट्रामा सेंटरों में पहुंचने वाले गंभीर मरीजों का भी निशुल्क उपचार करा रही है। संकल्प पीड़ित मरीज की जान बचाने का है। उन्होंने निजी चिकित्सकों से अपील की कि 24 घंटे तक ट्रामा के मरीजों से पैसा न लें। भगवान मानकर गरीब मरीज की सेवा करें, क्योंकि इसका शुल्क ईश्वर के यहां जमा हो रहा है। उस दिन प्रसन्नता और पेशे के प्रति ईमानदारी की आत्मिक तसल्ली भी होगी। बतौर मुख्य अतिथि पाठक ने कहा कि भारत दुनिया में किसी भी स्थिति में पीछे नहीं बल्कि कई मामलों में हम कई देशों से आगे हैं। हमारे देश-प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था अन्य देशों की अपेक्षा बेहतर है।

अगर इंग्लैंड की चिकित्सा व्यवस्था से तुलना करें तो स्टंट और बाइपास सर्जरी के लिए तीन से छह माह का समय लगता है। वहीं विशेष परिस्थिति में यहां 15 मिनट में स्टंट पड़ सकता है।पीएम मोदी की अगुवाई में योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में प्राइमरी से लेकर जनपद स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था निशुल्क है। हमारी सरकार स्वास्थ्य योजना के साथ चलती है। यहां प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था निशुल्क है।

यही नहीं, हम डायलिसिस भी मुफ्त कर रहे हैं। हर जिले में 10 बेड की उपलब्धता है। पांच हजार की आबादी पर स्वास्थ्य केंद्र हैं। साढ़े पच्चीस हजार आरोग्य मंदिर हैं। पांच हजार और स्वीकृत किए गए हैं। जहां 98 प्रकार की दवाएं, 14 प्रकार की जांचें, जच्चा-बच्चा के लिए सारी व्यवस्था हैं। एएनएम और आशा वर्करों को जोड़ा गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में 3500 से अधिक प्राथमिक चिकित्सक हैं। सीएचसी के 950 अस्पताल, 30 बेड के इंडोर अस्पताल, सभी इंजेक्शन निशुल्क हैं। आईसीयू की व्यवस्था है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *