
Mathura: ब्रज रज उत्सव प्रस्तुतियां देते कलाकार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे मैदान में ब्रज रज उत्सव चल रहा है। महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। ब्रज के कलाकारों ने कमाल की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियां देख लोग रोमांचित हो उठे।
रविवार को मुख्यमंत्री के निरीक्षण के पश्चात कान्हा अकादमी के कलाकारों ने मीरा जी के नृत्य की भावमय प्रस्तुति दी। बांकेबिहारी की झांकी के साथ सखियों के नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात् ठाकुर जी के नित्य रास से शुरू कर सखियों ने महारास लीला तक का बहुत सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, पट बंद होने के कारण द्वारिकाधीश मंदिर में नहीं कर सके दर्शन
देवेंद्र पाल के ग्रुप ने श्रीनाथ जी दर्शन, मीरा दीवानी हो गई मीरा मस्तानी हो गई, गोपाला-गोपाला मेरो प्यारो मनोहर नन्द लाला एवं मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद चरी नृत्य, डांडिया के बाद ललिता द्वारा गायन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मुकेश कौशिक एवं कामोद मिश्र ने ध्रुपद गायन प्रस्तुत कर संगीतमय प्रस्तुति दी। मयूर नृत्य के बाद श्री नाथ जी की झांकी के साथ समापन हुआ।
