यूपी के कासगंज जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर सातवीं की छात्रा पहिये की चपेट में आ गई। छात्रा के शव को देख परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा उन्होंने हंगामा कर दिया। माैके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
बस हादसे का शिकार हुई सात वर्षीय अनन्या जब वह स्कूल से पढ़कर वापस अपने घर गंगीरी जा रही थी, तब नगला साधू के पास बस का फर्श टूटकर गिर गया। फर्श गिरने के साथ ही अनन्या बस के पहिये की चपेट में आ गई। उसकी सीट पिछले टायरों के ऊपर थी। बस चालक को इस हादसे की भनक भी नहीं लगी।

2 of 11
छात्रा का शव देख फूट पड़ा आक्रोश।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनन्या के साथ बैठे बच्चों ने बताया कि बच्चों ने शोर बचाया और राहगीरों ने बस को ओवरटेक कर चालक को हादसे की जानकारी दी तब उसने बस रोकी। परिवार के लोगों ने बताया कि बस चालक पूरी तरह से लापरवाह था कि उसे हादसे की भी जानकारी नहीं हुई। चाचा पुष्पेंद्र ने बताया कि बच्ची की ऊपर से बस का पहिया सिर और छाती को कुचलता हुआ उतर गया। इन गंभीर चोटों के अलावा शरीर पर रिगस के भी निशान हैं। बच्ची के शव का बुरा हाल है।

3 of 11
घटना के बाद माैके पर जुटी भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्ची का भाई भी था बस में, गांव से 7-8 बच्चे जाते थे स्कूल
बस में हादसे के समय अन्य बच्चे भी सवार थे। गंगीरी गांव से इस बस में 7-8 बच्चे माउंट देव इंटरनेशनल विद्यालय भुड़िया दादों जनपद अलीगढ़ में प्रतिदिन जाते थे। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय अनन्या का बड़ा भाई गोलू 9 वर्ष जो कक्षा 2 का छात्र है वह भी बस में सवार था। जिस सीट पर अनन्या बैठी थी उस पर कोई अन्य बच्चा नहीं बैठा था और बच्चे दूसरी सीटों पर बैठे थे। यदि सीट पर और बच्चे बैठे होते तो वह भी हादसे का शिकार हो जाते। चाचा पुष्पेंद्र ने बताया कि बस में 7-8 बच्चे सवार थे।

4 of 11
स्कूल बस का फर्श।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इकलौती बेटी थी अनन्या
अनन्या अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। जबकि उसका दूसरा बड़ा भाई गोलू है। दोनों ही इसी स्कूल में पढ़ रहे थे। बताया गया कि अनन्या के पिता रवि मलसई में जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

5 of 11
स्कूल बस का हाल।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज के ढोलना क्षेत्र में हुई घटना
स्कूल बस में सवार होकर घर लौट रही गंगीरी क्षेत्र की छात्रा अनन्या (07) की दौड़ती बस के टूटे फर्श से नीचे गिरकर उसी बस के पहिये की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार दोपहर यह दुर्घटना कासगंज के ढोलना क्षेत्र में हुई। दुर्घटना के बाद चालक छात्रा को घायल अवस्था में लेकर मलसई चौराहे पर पिता के पास पहुंच गया। छात्रा को मृत देख परिजन बिफर गए और चालक संग मारपीट करते हुए बस में तोड़फोड़ कर दी। साथ में जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। बाद में किसी तरह पुलिस के समझाने पर हंगामा शांत हुआ। चूंकि दुर्घटना ढोलना में हुई है, इसलिए बच्ची के शव व हिरासत में लिए गए बस चालक को ढोलना भेज दिया गया है।
