आगरा के रसूलपुर में आगरा-जयपुर हाईवे पर रविवार दोपहर हादसा हो गया। युवक दो सालियों को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। गांव रसूलपुर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी युवती को राैंद दिया। उसकी माैके पर ही माैत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
पुलिस के मुताबिक थाना सिकंदरा के ग्राम लोहकरेरा निवासी विष्णु पुत्र महेश अपनी दो सालियों, तन्नू (20 वर्ष) और राही (पुत्रीगण पप्पू, निवासी इंदिरा कॉलोनी, भरतपुर) को बाइक से उनके घर भरतपुर छोड़ने जा रहा था। रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे, हाईवे पर रसूलपुर के निकट विष्णु लघुशंका के लिए बाइक खड़ी कर थोड़ी दूर गया था।