आगरा के एत्मादपुर तहसील में तैनात कर्मचारी के पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों में चली चप्पल व मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार दोपहर को तहसील परिसर का एक मारपीट का 33 सेकेंड व 11 सेकंड की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तहसील के एक कर्मचारी की पुत्रवधू से पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट करते हुए तथा महिला चप्पल से दो व्यक्तियों को मारती दिख रही है। बताया जा रहा की महिला अपने पति व ससुर से मारपीट करती दिख रही है। एसीपी सौरव सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में आया है पति पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है, मामले की जांच की रही है।
