{“_id”:”6ae4c6f8d358b6138504f47c”,”slug”:”bjp-working-committee-yogi-said-names-of-1-27-crore-hindus-have-been-removed-from-the-voter-list-2026-10-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”भाजपा कार्यसमिति: योगी बोले- मतदाता सूची से कटे 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम, शाह ने कहा- यूपी में लाएंगे यूसीसी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ में हुई बैठक।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा कि जनसंख्या के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 16 करोड़ से अधिक मतदाता होने चाहिए जबकि वर्तमान में 13 करोड़ हैं। मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होना चिंताजनक है। यह स्थिति नगरीय निकायों की 28 सीटों को कमजोर कर रही है। इनमें 66 लाख ऐसे हैं, जिनके नाम पंचायत सूची में हैं पर विधानसभा सूची में नहीं। सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे करीब 55 लाख लोगों के नाम भी सूची में नहीं हैं। साढ़े चार लाख युवा जिनकी आयु 18 और 19 वर्ष है, उनके नाम भी नहीं जुड़े हैं। अन्य राज्यों से बहू बनकर आईं महिलाओं के नाम भी नहीं हैं। 45 सीटें बहुत कम अंतर वाली हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है।
सीएम ने कहा कि सरकार के खिलाफ नकारात्मक माहौल नहीं है। वहीं विपक्ष के फर्जी और नकारात्मक नैरेटिव के बारे में आगाह किया कि बूथ स्तर पर सही माहौल बनाकर इसे ध्वस्त किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखनी होगी। हर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ को सतर्क रहना होगा। जिले और सभी इकाइयां मिलकर काम करें। विखंडन करने वाले बांटने में विश्वास करते हैं, इस पर ध्यान देना होगा। करीब 1.63 लाख बूथों को सोशल मीडिया पर सक्रिय करना है। अपने कार्यों के वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर भेजें। इससे हलचल मचेगी।
कार्यकर्ताओं को कमल साथी ऐप पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाना चाहिए। सांसद, विधायक, विधानसभा प्रभारी और जिला प्रभारी इसकी नियमित समीक्षा करें। नाम जुड़वाना संगठन की जिम्मेदारी है। जनता दर्शन में जनता की बात सुनकर समाधान का आदी होना होगा। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है।

