VIDEO : UP: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने संभल हिंसा पर दिया बयान, करहल उपचुनाव पर बोलने से किया इंकार

उत्तर प्रदेश के संभल में धार्मिक स्थल पर हुई हिंसा के मामले में भाजपा नेता व महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी प्रकार से गुंडई बर्दाश्त नहीं करेगी, जरूरत पड़ने पर सशस्त्र बल की सहायता ली जाएगी। वहीं करहल विधानसभा चुनाव में सवाल पर उन्होंने बोलने से इनकार कर दिया।

भाजपा नेता ने कहा कि वह महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर बात करेंगी। भाजपा नेता ने कहा कि वर्तमान समय में लड़के व लड़कियों के दायित्व समाज के प्रति शिक्षा में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार को ड्राफ्ट बनाकर देंगी। साथ ही कहा कि घर से स्वेच्छा से भाग रहे बच्चों में माता-पिता का भी रोल होता है। परिवार में प्रबोधन क्यों नहीं हो पा रहा है इस पर चिंता करने की जरूरत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *