ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के चार और समाजवादी पार्टी के दो अधिकृत प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। नगर निगम के सदन कक्ष में गुरुवार को कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के ज्ञानेंद्र मिश्रा, गुलाब पटेल, सुनीता चोपड़ा, राममिलन पासी और सपा के अब्दुल समद तथा प्रेमशंकर यादव विजयी हुए। भाजपा से बगावत कर ताल ठोंकने वाले कमलेश तिवारी कार्यकारिणी सदस्य बनने से वंचित हो गए।
भाजपा के ज्ञानेंद्र मिश्रा को 22, गुलाब पटेल 18, सुनीता चोपड़ा 17 और राममिलन पासी को 11 मत मिले। सपा के प्रेमशंकर यादव को 12 और अब्दुल समद को 11 वोट मिले। बागी प्रत्याशी कमलेश तिवारी को मात्र छह वोट से संतोष करना पड़ा। नए सदस्यों के चुने जाने के बाद अब कार्यकारिणी में भाजपा के आठ और सपा के तीन सदस्य हो गए हैं। एक सदस्य निर्दलीय हैं। कमलेश ने सुबह चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। दावा किया जा रहा है कि कमलेश को सभी वोट पार्टी के पार्षदों के मिले। इस चुनाव में 113 वोट थे। इनमें एक महापौर, 12 पदेन सदस्य और 100 पार्षद मतदाता थे। कुल 108 मत पड़े। जिसमें छह वोट अवैध हुए। चार पादेन सदस्य और एक पार्षद ने मतदान नहीं किया। पदेन सदस्य सांसद प्रवीण पटेल, उज्जवल रमण सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, गुरुप्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन, गीता शास्त्री, डॉ. मानसिंह यादव, डॉ. केपी श्रीवास्तव ने मतदान किया। प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इलाहाबाद पश्चिम के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, बाबूलाल तिवारी और एक महिला पार्षद ने वोट नहीं दिया। नई कार्यकारिणी एक साल के लिए गठित की गई है। मतदान प्रक्रिया में महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग मौजूद रहे। सचिव परिषद पीके द्विवेदी ने चुनाव का संचालन किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *