BJP MP Subrata Pathak says Inspector caught my collar refused to recognize me

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज पुलिस से मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की ओर से पुलिस के खिलाफ लगातार आरोप का सिलसिला जारी है। उन्होंने रविवार को भी मीडिया के सामने आकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। 

कहा कि कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने की सूचना पर मंडी समिति पुलिस चौकी पहुंचने पर दारोगा हाकिम सिंह ने मेरा कॉलर पकड़कर अभद्रता की थी। पहचानने से इंकार किया था। इस पूरे मामले को लोकसभा में उठाने की भी बात कही है। मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत करने की बात कही। एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सांसद सुब्रत पाठक ने रविवार को अपने कार्यालय पर मीडिया से रूबरू होकर कहा कि शुक्रवार की रात जानकारी मिली थी कि पार्टी के एक कार्यकर्ता को पुलिस ने उठाया है और उससे मारपीट रही है। उस मामले में पूछताछ के लिए मंडी पहुंचे थे। कहा कि उन्नाव के थाना औरास में करीब रात साढ़े आठ बजे एक मुकदमा लिखा गया। 

मुकदमा लिखने से पहले ही पुलिस कन्नौज पहुंच गई थी। कहा कि बगैर मुकदमा दर्ज किए दूसरे जनपद से आकर पुलिस किसी को उठाकर लाती है। उस जनपद के एसपी और इंस्पेक्टर को जानकारी तक नहीं होती है। चौकी इंचार्ज टीम से मिलीभगत करके वहां से जाने देता है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *