यूपी के गोंडा में नंदिनी नगर में राष्ट्र कथा चल रही है। इसके दूसरे दिन का कार्यक्रम उस समय भावनात्मक हो गया, जब मंच पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आंसू छलक पड़े। सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने अपने संबोधन के बीच राजनीतिक दबदबे की चर्चा की तो ‘दबदबा’ शब्द सुनकर बृजभूषण शरण सिंह भावुक हो गए। उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। हालांकि फिर वह संभले और पास में रखी रूमाल से आंखें पोंछी और कथा सुनने लगे। 

Trending Videos

विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रकथा की व्यास गद्दी से सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने बच्चों और श्रद्धालुओं को संबोधित करना शुरू किया। मंच से राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इसी दौरान उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के संघर्षों और प्रभाव का जिक्र किया। इस पर पूर्व सांसद अपने पुराने दिनों और राजनीतिक संघर्षों को याद करके भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। उनकी आंखें छलक पड़ीं। 

श्रद्धालु और समर्थक भी भावुक नजर आए

बताया गया कि इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक बृजभूषण शरण सिंह भावनात्मक रूप से उसी अवस्था में बैठे रहे। इस दौरान सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने कहा कि ‘यहां इनका बाप बैठा है, मेरा भी दबदबा था, है और रहेगा।’ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया तो यह वायरल हो गया। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु और समर्थक भी इस दृश्य से कुछ देर के लिए भावुक नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *